फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र में ससुर खदेरी नदी पुल के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

अजुहा कस्बे के वार्ड- पांच अजमतपुर निवासी नीरज राजपूत (25) पुत्र दिनेश कुमार पांच भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। वह गुजरात के अहमदाबाद में एक जींस फैक्टरी में काम करते थे। नीरज की मां चंदा देवी के अनुसार वह 23 फरवरी को होली मनाने अपने साथी अमरदीप के साथ घर आया था।
अमरदीप रविवार को अपनी बुआ सुमन के ससुराल कानपुर चला गया था। सोमवार रात ट्रेन से सिराथू स्टेशन पहुंचने पर उसने अपने भाई दिलीप को फोन कर स्टेशन बुलाया। इसके बाद नीरज, अमरदीप और दिलीप एक ही बाइक से सिराथू से अपने घर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

रात में ससुर खदेरी नदी के पास एक ढाबे के समीप पहुंचे। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे ट्रक चालक और खलासी से टकरा गई। हादसे में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक खलासी झारखंड निवासी सुरेश महतो, अमरदीप और दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सिराथू पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें