फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
ेवीगंज बाजार में मार्ग हादसे में मृतक संदीप पटेल की फाइल फोटो - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
देवीगंज बाजार में सोमवार सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। युवक के मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के बदलेपुर ननसेनी गांव निवासी संदीप पटेल (22) सोमवार को अपनी ननिहाल अंतू का पूरा मजरा देवीगंज आया था। सुबह नौ बजे कुछ सामान खरीदने के लिए संदीप देवीगंज बाजार गया था। संदीप सड़क किनारे खड़ा था तभी उसे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से संदीप को सीएचसी इस्मालपुर भेजा। उधर घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी आ गए। परिजन संदीप को मंझनपुर के निजी अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें