फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
Youth dies due to electrocution - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के बट बंधुरी गांव का मामला, परिवार में कोहराम
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप,
अमर उजाला ब्यूरो
म्योहर। करारी कोतवाली क्षेत्र के बट बंधुरी गांव में शुक्रवार शाम करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर सिराथू-प्रयागराज मार्ग जाम कर दिया। हंगामे की खबर पाकर पहुंची पुलिस करीब दो घंटे बाद आक्रोशित लोगों को समझाकर आवागमन सामान्य कराया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बट बंधुरी निवासी मसुरियादीन की सालों पहले मौत हो चुकी है। उसका बेटा प्रदीप कुमार (19) खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। शुक्रवार शाम प्रदीप कटा हुआ धान लेने खेत जा रहा था। बताया जाता है कि खेत में बिजली का तार टूटकर पड़ा था। प्रदीप तार को देख नहीं पाया और उसके ऊपर से गुजरने पर करंट की चपेट में आ गया। हादसा देख मौके पर रहे लोगों ने आपूर्ति कटवाने के लिए सरायअकिल विद्युत उपकेंद्र में फोन किया। आरोप है कि कॉल रिसीव नहीं हुई। लिहाजा तड़प-तड़पकर प्रदीप की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों तथा ग्रामीणों ने गांव के बाहर शव रखकर सिराथू-प्रयागराज मार्ग पर जाम कर दिया। वे पीड़ित परिवार को मुआवजा, बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। हंगामे ही खबर मिलते ही करारी कोतवाल केपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब दो घंटे बाद आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर जाम से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इलाकाई लोग तो लिंक मार्गों से होकर गंतव्य को चले गए, गैर जनपद के लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें