फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: युवक की मौत, हालात संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के पूरब शरीरा के मलियन डेरा में मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक छत से गिरने की वजह से युवक की मौत हुई है। जबकि गांव में खुदकुशी करने की चर्चा है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पूरब शरीरा के मलियन का डेरा निवासी शंभू सरोज के यहां मंगलवार रात वैवाहिक कार्यक्रम था। गांव का ही भोंदल सरोज व अपने 19 वर्षीय बेटे अजय भी गया न्योते में गए थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक शादी में अजय से उसके पिता के साथ शादी को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद अजय वहां से चला गया। रात करीब साढ़े दस बजे उसका शव शीशम के पेड़ में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि परिजनों ने बीमारी के चलते अजय की छत से गिरने की मौत की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें