फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के शाहपुर चकिया गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद (35) पुत्र गुलाब ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए मंझनपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि चंद्रिका की पत्नी मंजू देवी की करीब एक माह पहले ही मौत हो चुकी थी। अब चंद्रिका की मौत के बाद उसकी तीन बेटियां अनाथ हो गई हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।