फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रेन से गिरकर घायल युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अथसरांय रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार सुबह लगभग नौ बजे ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है और उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन के अथसरांय स्टेशन के समीप लगभग 35 वर्षीय एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में भर्ती कराया गया।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। जीआरपी सिराथू प्रभारी सुशील कुमार के मुताबिक, मृतक के पास सिराथू से कानपुर तक का रेल टिकट और नगदी 25 रुपये मिले हैं। इसके अलावा पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। जीआरपी पुलिस विभिन्न माध्यमों से युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें