फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फांसी लगने से हुई थी युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 28 Dec 2023 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
फांसी लगने से हुई थी युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
विज्ञापन

-पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव में बुधवार सुबह शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव में पेड़ पर फंदे से लटके युवक की मौत फांसी लगने से हुई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस के मुताबिक परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली के शेखपुर इब्राहिमपुर गांव के राजू (40) का शव बुधवार सुबह कसेंदा गांव में ससुर खदेरी नदी किनारे शीशम के पेड़ में फंदे पर लटका मिला था। शव मिलने की जानकारी के करीब चार घंटे बाद पहुंचे परिजनों ने कपड़े और फोटो के आधार पर शव की शिनाख्त की थी। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। बृहस्पतिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजू की मौत का कारण फांसी लगना बताया गया है। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह परिहार ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। फिलहाल परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर भी नहीं दी है। वहीं, बुधवार शव मिलने के बाद लोगों के बीच चर्चा थी कि हत्या के बाद शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटकाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें