फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: खेत में पानी निकालने गए युवक को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अजय सिंह की सर्पदंश से मौत हो गई। अजय खेती-किसानी के साथ पशुपालन भी करते थे। लगातार बारिश के कारण खेत में पानी भर गया था। सोमवार सुबह वह पानी निकालने के लिए फावड़े से खेत की मेड़ काट रहे थे। इसी दौरान मेड़ में छिपे सांप ने उन्हें डस लिया।
विज्ञापन


सर्पदंश के बाद अजय चीखने-चिल्लाने लगे। किसी तरह घर पहुंचकर उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक कराने में जुट गए।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर शाम को उन्हें जिला अस्पताल मंझनपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें