फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चोरी के शक में युवक को बंधक बनाकर पीटा

Sun, 25 Jun 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के हिनौता गांव में चोरी के शक में एक युवक को दबंगों ने कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। आरोपी उसे पुलिस चौकी भी ले गए। युवक की वहां नहीं सुनी गई तो उसने एसपी से शिकायत की, जिनके निर्देश पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हिनौता निवासी विमलेश ने बताया कि 17 जून की शाम वह घर के बाहर अकेला बैठा था। इसी दौरान कुंजबिहारी परिजनों व साथियों के साथ पहुंचा और चोरी का आरोप लगाते हुए उसे जबरन अपने घर ले गया। वहां कमरे में बंदकर उसे जमकर पीटा गया। बंदूक दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर उसे हिनौता पुलिस चौकी ले जाया गया। पुलिस के सामने भी हमलावरों ने उसे जिंदा जलाने की धमकी दी।
पुलिस ने भी फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा, उसकी एक न सुनी गई। पुलिसकर्मी दबंगों की हां में हां मिलाते रहे। उसे कहीं शिकायत न करने की धमकी देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को उसने घटना की शिकायत एसपी से की गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कुंजबिहारी, संदीप सिंह, इंद्रसेन सिंह, सज्जन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रोशनलाल, इंस्पेक्टर महेवाघाट ने बताया कि अफसरों के यहां पीड़ित ने जो शिकायती पत्र दिया था, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का मेडिकल कराने के साथ ही हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें