इलाके के बसुहार गांव निवासी सूरज मिश्रा उर्फ ईशदत्त मिश्रा ने बताया कि उसका चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के कोपा का पुरवा गांव के सूर्यानंद दुबे और एक अन्य परिचित आशुतोष मिश्रा जिसका पता वह नहीं जानता दोनों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद है।
सरायअकिल कस्बे के करन चौराहा पर शुक्रवार दोपहर पैसों के लेनदेन को लेकर हमलावरों ने युवक के ऊपर बम से प्राणघातक हमला बोल दिया। हमलावरों ने जान से मारने की नियत से युवक पर ताबड़तोड़ तीन बम फेंके। दिनदहाड़े धमाका सुनने के बाद चौराहे पर सनसनी फैल गई। हमले में युवक जख्मी हो गया। नामजद तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दो हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इलाके के बसुहार गांव निवासी सूरज मिश्रा उर्फ ईशदत्त मिश्रा ने बताया कि उसका चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के कोपा का पुरवा गांव के सूर्यानंद दुबे और एक अन्य परिचित आशुतोष मिश्रा जिसका पता वह नहीं जानता दोनों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद है। आरोप है कि दोनों ने शुक्रवार दोपहर 11 बजे उसे करन चौराहा आकर मिलने के लिए बुलाया। उनके बुलावे पर जैसे ही वह करन चौराहा पहुंचा उसे देखते ही दोनों ने ताबड़तोड़ सामने से चार बम फेंक दिया।
तीन बम नहीं फटे जबकि एक बम उसके करीब आकर फूटा जिसके कारण उसका दोनों पैर जख्मी हो गए। किसी तरह उसने समीप की दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। बम फेंकने के बाद दोनों हमलावर तेजी से घायल युवक की बाइक लेकर भाग निकले। अचानक हुए बम धमाकों से पूरा चौराहा दहल उठा। लोगों के बीच सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने जख्मी हालत में सूरज को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हमलावरों की तलाश करना शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
जीवित बम पुलिस ने कब्जे में लेकर बीटीएस टीम को सूचना दे दिया। सूरज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सूर्यानंद दुबे और आशुतोष मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। प्रकरण के बारे में इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नामजद तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।