फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कुल्हाड़ी से युवक पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 28 Feb 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में दबंगों ने एक युवक को घेरकर उसके सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़ित के छोटे भाई से विवाद के बाद घटना की बात सामने आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुबारकपुर निवासी भैयालाल के मुताबिक उनका छोटा बेटा धनीराम (12) बुधवार शाम करीब सात बजे गांव के मेडिकल स्टोर से दवा लेने गया था। आरोप है कि रास्ते में गांव के मेग्घा पुत्र ननकू निषाद ने बिना किसी वजह के गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। धनीराम के घर लौटकर घटना बताने पर बड़ा भाई जुग्गीलाल आरोपी से उलाहना देने पहुंचा।
बताया गया कि कहासुनी बढ़ने पर मेग्घा ने गरगज, मिट्ठू और लवकुश के साथ मिलकर जुग्गीलाल को घेर लिया। मारपीट के दौरान उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद धाराओं में बढ़ोतरी समेत आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सरसंवा डॉ. प्रसून जायसवाल ने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोट है, इसलिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें