फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वरासत के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल

Sat, 28 Feb 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में वरासत दर्ज कराने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। लेखपाल की मौजूदगी में उसके मुंशी का रुपये लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिसके बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। मामला शाखाबरी सिहोरी गांव का बताया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
शाखाबरी सिहोरी गांव के एक व्यक्ति के पिता की काफी पहले मृत्यु हो चुकी है। पिता की मौत के बाद वह वरासत दर्ज कराने के लिए लेखपाल के पास पहुंचा। आरोप है कि लेखपाल ने वरासत के नाम पर रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में लेखपाल अपने मुंशी की ओर इशारा करते हुए युवक से रुपये देने को कहता दिखाई दे रहा है। युवक एक हजार रुपये की व्यवस्था होने की बात कहता है और पांच सौ रुपये बाद में देने की बात कहता है।
इस पर लेखपाल कहता है कि जो बोल दिया, बोल दिया। रगड़ते रहोगे। इसके बाद युवक अपनी शर्ट की जेब से पांच-पांच सौ के तीन नोट निकालकर कुल 1500 रुपये मुंशी को दे देता है।
इस संबंध में आरोपी लेखपाल पवन कुमार राय का कहना है कि वह दुर्घटना में घायल होने के कारण पिछले एक माह से अवकाश पर घर पर हैं और उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं है।
वहीं, एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि अन्य तीन मामले में लेखपाल को बृहस्पतिवार को ही निलंबित कर दिया गया है। रिश्वत लेने का वायरल वीडियो प्रकरण सहित पहले से लंबित तीन अन्य मामलों की भी जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें