फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की हत्या करने आया युवक गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2019 12:49 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
Jail Love Story
विज्ञापन
भरवारी। प्रेमिका की हत्या करने के इरादे से आए एक युवक को कोखराज कोतवाली के सिंघिया चौकी पुलिस ने शुक्रवार रात तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पहले प्रेमिका के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पिटाई की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सिंघिया चौकी प्रभारी राजीव नारायण सिंह हमराहियों के साथ शुक्रवार रात तकरीबन 11 बजे गश्त पर थे। इस दौरान सिंघिया गांव के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखते ही छिपने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में युवक के कब्जे से एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम स्माइल पुत्र फप्फूल अहमद निवासी लाल बिहारा थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज बताया। युवक ने बताया कि कोखराज इलाके के एक गांव में रहने वाली गैर बिरादरी एक लड़की से वह मोहब्बत करता है। दो दिन पहले वह उससे मिलने गया था। बताया जाता है कि लड़की के विरोध करने पर घर में घुसे युवक की परिजनों और ग्रामीणों ने पिटाई कर दी थी। प्रेमिका की बेवफाई से खफा युवक उसकी हत्या की योजना बना डाली। इसी इरादे से वह तमंचा लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें