फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नवंबर में चमकेगी नौनिहालों की प्रतिभा, स्कूलों में मनेगा पुस्तकालय सप्ताह

Sun, 25 Oct 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में नवंबर का महीना छात्र-छात्राओं के लिए खास रहने वाला है। बच्चों की प्रतिभा निखारने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके तहत पुस्तकालय सप्ताह और बाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम होंगे। इन आयोजनों से बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मक क्षमता को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह 14 से 20 नवंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान विद्यालयों में पुस्तक प्रदर्शनी, कहानी वाचन, समीक्षा लेखन, क्विज और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बच्चों को पुस्तकालय भ्रमण भी कराया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि पैदा करना और पढ़ने की आदत विकसित करना है।
-इनसेट-

बाल दिवस पर होंगी रंगारंग गतिविधियां
14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर विद्यालयों में प्रभात फेरी, बाल मेला, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। इनके माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही उनमें टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी।
विज्ञापन


वर्जन
इन कार्यक्रमों से बच्चों के बौद्धिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। पुस्तकालय सप्ताह से उनमें किताबों के प्रति रुचि बढ़ेगी। वहीं, बाल दिवस पर होने वाली प्रतियोगिताएं उनकी प्रतिभा निखारने में मददगार होंगी। सभी विद्यालयों में कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित कराने के निर्देश दिए जाएंगे। कमलेंद्र कुशवाहा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारीजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें