करिश्मा उर्फ भुअरी का फाइल फोटो,घाट पर गमगीन बैठी महिलाएं और नदी में तलाश करते फायर ब्रिगेड की
सरायअकिल क्षेत्र के रुसहाई और महरनिया घाट के बीच शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे यमुना में सहेलियों के साथ नहाने गई 19 वर्षीय युवती गहरे पानी में डूब गई। पांच घंटे तक तलाश के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चल सका।
तिल्हापुर गांव की करिश्मा (19) उर्फ भुअरी, कोमल और सावित्री के साथ यमुना में नहाने गई थी। नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में डूबने लगीं।
परिजनों के अनुसार, नहाते समय तीनों डूबने लगीं। इसी दौरान किनारे पर मौजूद तारावती ने जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगाई और किसी तरह कोमल व सावित्री को बाहर निकाला। इसी बीच करिश्मा तेज बहाव में लापता हो गई। सूचना मिलते ही मां रामरती और परिजन रोते-बिलखते घाट पर पहुंचे।
सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने जाल व कांटों की मदद से करीब पांच घंटे तलाश की लेकिन युवती का पता नहीं चला। थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से युवती की तलाश जारी है। एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई है।
एक पल में उजड़ गई मां की दुनिया
करिश्मा के चार बेटियों में सबसे छोटी है। पिता महेश की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटी के यमुना में लापता होने की खबर ने मां रामरती को पूरी तरह तोड़ दिया। घाट पर उनकी बिलखती आवाज सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। एक पल में ही मां की दुनिया उजड़ गई। वह बेटी की याद में घाट किनारे बिलखती रही।
करिश्मा उर्फ भुअरी का फाइल फोटो,घाट पर गमगीन बैठी महिलाएं और नदी में तलाश करते फायर ब्रिगेड की
करिश्मा उर्फ भुअरी का फाइल फोटो,घाट पर गमगीन बैठी महिलाएं और नदी में तलाश करते फायर ब्रिगेड की