फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के छिमिरछा गांव की घटना, मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। इलाके के छिमिरछा गांव में मंगलवार रात परिजनों की फटकार से नाराज होकर एक युवक ने जहर खा लिया। मुख्यालय के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

छिमिरछा निवासी प्रदीप (27) पुत्र राजकिशोर राजगीर था। बताया जाता है कि मंगलवार रात किसी बात पर माता-पिता ने उसे फटकार दिया। इसी के बाद तैश में प्रदीप ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आननफानन परिवार वालों ने प्रदीप को मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें