फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाली उपरहार में मुर्दे उठा रहे थे साल भर से राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली उपरहार में राशन वितरण में अनियमितता
विज्ञापन

जांच को पहुंची आपूर्ति विभाग के सामने हुआ खुलासा
कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम को रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी विकास खंड के पाली उपरहार गांव में राशन वितरण में अनियमितता की जा रही है। यह खुलासा राशन वितरण की गड़बड़ी की शिकायत पर जांच को पहुंची आपूर्ति विभाग की टीम के सामने हुआ। सप्लाई इंस्पेक्टर मदन किशोर ने ग्रामीणों का बयान लेने के बाद रिपोर्ट एसडीएम को देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

पाली उपरहार गांव लोगों की शिकायत थी कि कोटेदार शत्रुजीत पाल राशन वितरण में अनियमितता करता है। कई-कई महीने राशन का वितरण नहीं किया जाता। इसके अलावा जब राशन देता भी है तो निर्धारित दाम से ज्यादा पैसा वसूल करता था। इसके अलावा मृतकों के नाम बने कार्ड पर भी राशन की निकासी की जाती है। इसे लेकर बुधवार को सप्लाई इंस्पेक्टर मदन किशोर ने गांव जाकर जांच की। जांच के दौरान पता चला कि गांव में करीब 439 लोगों को पात्र गृहस्थी व 61 लोगों को अंत्योदय कार्ड बनाया गया है। गांव की चंदा देवी की मौत एक साल पहले मौत हो चुकी थी। शारदा प्रसाद की 13 महीने पहले, रेलिया देवी की दो साल पहले और रजनी की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी इन लोगों के नाम से बने राशन कार्ड से नियमित राशन की निकासी की जा रही थी। चंदा देवी के बेटे मंगलदास ने कहा कि कोटेदार ने एक स्टांप में उसका हस्ताक्षर कराया है। नया कार्ड बनवाने के लिए कहा, लेकिन कार्ड अब तक नहीं बन सका। गांव की सुमन, फूलकली, गुडिय़ा आदि ने राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर मदन किशोर ने कहा कि उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई एसडीएम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें