फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : युवक ने घर में कूदकर युवती से किया दुष्कर्म, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 08 Nov 2024 06:59 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

सार

करारी इलाके के एक अधेड़ ने बताया कि 30 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी के साथ चित्रकूट धाम गया था। घर में उसकी 20 साल की बेटी अकेली थी। युवती ने साथ में सोने के लिए परिवार की भतीजी को बुलाया था। रात करीब 11 बजे गांव का ही लवकुश पुत्र शिवलोचन पासी पीछे की दीवार लांघकर घर के अंदर कूद गया और बरामदे में सो रही युवती के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
harassment - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में कूदकर एक युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती के साथ सो रही किशोरी जाग गई तो वह घर के बाहर से दरवाजा बंद कर परिवार वालों को बुलाया। इस दौरान आरोपी के परिजनों ने गाली गलौच कर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


करारी इलाके के एक अधेड़ ने बताया कि 30 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी के साथ चित्रकूट धाम गया था। घर में उसकी 20 साल की बेटी अकेली थी। युवती ने साथ में सोने के लिए परिवार की भतीजी को बुलाया था। रात करीब 11 बजे गांव का ही लवकुश पुत्र शिवलोचन पासी पीछे की दीवार लांघकर घर के अंदर कूद गया और बरामदे में सो रही युवती के साथ दुष्कर्म किया।

आहट से साथ में मौजूद किशोरी जाग गई और वह भागकर बाहर से दरवाजा बंद कर लिया। शोर सुनकर उसके परिजन भी मौके पर आ गए। इसके बाद आरोपी युवक के घरवालों को भी मौके पर बुलाया गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी लवकुश के परिवार वालों ने गाली गलौच कर कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने लवकुश पुत्र शिव लोचन, हुकुमचंद्र पुत्र शिवलोचन व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, बहला फुसलाकर भगाया

करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी ससुराल आते जाते गैर जनपद के एक युवक ने एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसकी आबरू लूटता रहा। इसके बाद करीब एक सप्ताह पहले उसे अपने साथ भगा ले गया। किशोरी की मां ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करारी इलाके के एक गांव की एक महिला ने बताया कि नरैनी थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर के एक युवक की ससुराल उसके गांव में है। ससुराल आते जाते समय आरोपी युवक ने उसकी 17 वर्षीय बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एक नवंबर की सुबह करीब 10 बजे किशोरी शौच के लिए बाहर गई थी। तभी आरोपी उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें