फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : महिला में यमुना पुल तैयार, कौशाम्बी के 150 गांवों की चित्रकूट से 60 किलोमीटर दूरी घटी

Thu, 07 Nov 2024 11:32 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

सार

यह पुल कौशाम्बी ब्लॉक के महिला को चित्रकूट की मऊ बाजार से जोड़ता है। इसे बनाने में 116.85 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सितंबर-2011 में शासन से इसकी स्वीकृति मिली थी और अक्तूबर में सेतु निगम ने काम शुरू किया था। करीब 13 वर्ष में पुल बनकर तैयार हुआ है।
विज्ञापन
कौशाम्बी में महिला के समीप यमुना नदी पर बने पुल से आते जाते लोग। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र में महिला के पास यमुना में 116 करोड़ की लागत से नया पुल बनकर तैयार हो गया है। औपचारिक उद्घाटन अभी नहीं हुआ है, लेकिन बाइस समेत अन्य छोटे वाहनों के आवागमन के लिए इसे खोल दिया गया है। ताकि, राहगीरों को सहूलियत मिले। इस पुल के बनने से जिले के करीब 150 गांवों की चित्रकूट से दूरी लगभग 60 किलोमीटर घट गई है।

विज्ञापन


यह पुल कौशाम्बी ब्लॉक के महिला को चित्रकूट की मऊ बाजार से जोड़ता है। इसे बनाने में 116.85 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सितंबर-2011 में शासन से इसकी स्वीकृति मिली थी और अक्तूबर में सेतु निगम ने काम शुरू किया था। करीब 13 वर्ष में पुल बनकर तैयार हुआ है।

पुल के बनने से सरायअकिल, भरवारी, करारी व कौशाम्बी क्षेत्र के करीब 150 गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। कनैली के शिवबाबू, कैलाशपुर के फूलचंद्र और गुरौली के अशोक मिश्रा ने बताया कि चित्रकूट के मऊ में अनाज व बर्तन की बड़ी बाजार है।
विज्ञापन


कौशाम्बी से बड़ी संख्या में व्यापारी व किसान अपना अनाज लेकर मऊ जाते हैं। मऊ के तमाम लोग खरीदारी के लिए सरायअकिल आते हैं। लोग अपनी रिश्तेदारी में भी आते-जाते हैं। पहले आवागमन के लिए नाव का ही सहारा था।

वाहन सवारों को करीब 60 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ता था। अब पुल शुरू होने से यह दूरी घट गई है। नाव के सहारे नदी पार करने में जोखिम का खतरा भी नहीं रहा।

Trending Videos
विज्ञापन

13 वर्ष में दोगुने से अधिक हो गई लागत

जब इस पुल स्वीकृति मिली थी, तब 49.56 करोड़ लागत थी। फिर पुल के निर्माण में इतनी अड़चनें आईं कि साल दर साल वक्त बढ़ता ही गया। समय के साथ महंगाई भी बढ़ी। जिसका असर पुल की लागत पर आया। जिस पुल को 49.56 करोड़ में बनना था, उसे बनाने में 116.85 करोड़ लग गए।

वर्ष 2018 में ही पुल का ज्यादातर काम पूरा हो गया था। लेकिन, पुल में कुछ कमियों के चलते काम बंद हो गया था। देर से ही सही, लेकिन कम से कम पुल बनकर तैयार हो गया है। अब आवागमन में सहूलियत मिलेगी। - अजय पटेल, कनैली

यमुना में पुल बनने आसपास के तमाम गांव के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। चित्रकूट आने-जाने में करीब 60 किमी का सफर कम करना पड़ेगा। इलाके के कस्बे में व्यापार भी बढ़ने की उम्मीद है। - विकास द्विवेदी, महिला

महिला के पास यमुना में पुल तैयार हो गया है। लोकार्पण होना बाकी है। लोगों की सहूलियत के लिए इसे खोल दिया गया है। इसका काम क्यों देर से हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। - अनिरुद्ध कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम, प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें