फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हादसे में घायल युवक की मौत, बहन ने दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 29 Oct 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बड़नपुर घाटपुर निवासी राजकुमार 23 अक्तूबर को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। रविवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मंगलवार को बहन रीता देवी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

23 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे राजकुमार बाइक से अपने घर से सामान लेकर बुआ के घर जगन्नाथपुर जा रहा था। जैसे ही वह उदहिन बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा तभी धाता की ओर से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल उसका इलाज चल रहा था। रविवार को उसकी मौत हो गई। मंगलवार को बहन ने महेश निवासी देवरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें