फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर के अंदर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 27 Feb 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के अंदर युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

-भीतर से बंद था दरवाजा, पुलिस के सामने दीवार तोड़कर निकाला गया शव
-कोखराज कोतवाली के टिकरा गांव में हुई घटना, परिजनों में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। कोखराज कोतवाली के टिकरा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह पुलिस की मौजूदगी में उसका शव दीवार तोड़कर फंदे से उतारा गया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कोखराज के मजरा टिकरा गांव निवासी सुनील कुमार सरोज (30) मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। बीच में कुछ महीने के लिए वह मुंबई भी चला गया था। परिजनों के मुताबिक पखवाड़े भर पहले ही मुंबई से घर वापस आया था। कुछ दिनों से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। जिस वजह से पत्नी दोनों बच्चे शुभम (6) और शिवा (4) को लेकर मायके चली गई थी। इसे लेकर सुनील तनाव में रहता था। शनिवार की शाम भी पत्नी से फोन पर झगड़ा हुआ। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंदकर सो गया। सुबह देर तक नहीं उठने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर अनहोनी की आशंका हुई। इस पर सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने दीवार तोड़ा तो परिजन और पड़ोसियों की चीखें निकल गई। कमरे में चुल्ले के सहारे रस्सी से फांसी पर सुनील का शव लटक रहा था। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव उतरवाया और जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने इस तरह का आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। इंस्पेक्टर कोखराज तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें