फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पत्नी से फोन पर बात करने के बाद फंदे से लटका युवक

Thu, 10 Aug 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से फोन पर बात करने के बाद फंदे से लटका युवक
विज्ञापन

- नगर पंचायत पश्चिमशरीरा पूरबशरीरा में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। नगर पंचायत पश्चिमशरीरा पूरबशरीरा में एक युवक का शव बुधवार को घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मंगलवार रात काफी देर तक फोन पर उसने पत्नी से बात की थी। घटना के पीछे घरेलू कलह को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पूरबशरीरा निवासी श्यामलाल ने बताया कि बेटा सनई लाल (28) गुजरात में रहकर रोजगार करता था। 25 दिन पहले ही वह गांव आया था। उसकी पत्नी मीना पांच वर्ष के बेटे के साथ मायके बरैसा में रह रही है। पति से किसी बात को लेकर अनबन होने के बाद पत्नी मायके चली थी। चर्चा है कि मंगलवार रात सनई ने पत्नी से फोन पर काफी देर तक बात की। इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। देर रात पिता घर लौटा तो उसने बेटे का फंदे से लटका शव देखा। घटना से परिजनों में कोहराम है। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी का कहना है घटना के पीछे घरेलू कलह का मामला सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें