फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पिता-पत्नी से झगड़ा करने के बाद फंदे से लटका युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के हैदरगंज गांव में सोमवार रात पिता और पत्नी से झगड़ा करने के बाद नाराज एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे परिजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हैदरगंज गांव निवासी बबलू पाल (27) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घरवालों की मानें तो सोमवार रात बबलू नशे में धुत होकर घर पहुंचा और बेवजह पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। शोरगुल सुनकर बबलू का पिता राजाराम मौके पर पहुंचा और उसे फटकार लगाई। इसके बाद अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी कमरे में पहुंची तो बबलू का शव फंदे से लटका देख दहाड़ मारकर रोने लगी। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। शव फंदे से नीचे उतारा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें