फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दरिंदगी के आरोपियों पर लगेगा रासुका- एडीजी

विज्ञापन
gangrape in kaushmabi - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सरायअकिल। शनिवार को किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के आरोपियों पर रासुका के तहत कार्यवाई की जाएगी। इसके अलावा फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। गिरफ्तारी के लिए जरूरत पड़ी तो प्रयागराज जोन की पुलिस को भी सहयोग के लिए भेजा जाएगा। यह बातें रविवार को सरायअकिल कोतवाली पहुंची एडीजी सुजीत पांडेय ने कही।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने के बाद एडीजी सुजीत पांडेय व डीआईजी कवींद्र प्रताप रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सरायअकिल कोतवाली पहुंचे। यहां एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी अशोक कुमार व इंस्पेक्टर मनीष पांडेय के साथ बंद कमरें में गुफ्तगू की। घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद एडीजी ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मीडिया से मुखातिब एडीजी ने कहा कि आरोपियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी पकड़ा गया है। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। जरूरत पड़ी तो प्रयागराज से भी स्पेशल टीम गिरफ्तारी के लिए लगाई जाएगी।
अस्पताल के सेफ हाउस में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई पीड़िता
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली के बाद डीआईजी कवींद्र प्रताप मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल आए। यहां पीड़िता का इलाज चल रहा है। पुलिस अफसरों ने पीड़िता का बयान लेने के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए। इसके बाद डेंगू वार्ड से पीड़िता को हटाकर अस्पताल के सेफ हाउस में रखा गया। पीड़िता की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स लगा दिया गया। सीओ सिटी को अस्पताल के सुरक्षा की निगरानी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें