फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मोबाइल छीनने में नाकाम होने पर युवक को पीटा

Sun, 01 Dec 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पिटाई से घायल निरेश कुमार।
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली के बभनपुरवा गांव में शुक्रवार रात मोबाइल छीनने में नाकाम होने पर एक युवक को पीट दिया गया। पइंसा कोतवाली के उदहिन खुर्द निवासी शिवाकांत का बेटा निरेश कुमार शुक्रवार को बभनपुरवा गांव में रहने वाले अपने दोस्त राजेश के घर बहूभोज में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

बताया कि रात में घर वापस आने के लिए जैसे ही वह निकला, गांव के कुछ युवकों ने उसका पीछा किया। बस्ती से बाहर पहुंचते ही युवकों ने निरेश का एंड्रॉयड फोन छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर सभी ने उसे पीट दिया। चीखपुकार सुन लोगों को जुटता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पिटाई से जख्मी निरेश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें