फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बीज व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सामने पेश किये गए संदीपनघाट थानाक्षेत्र
विज्ञापन
मंझनपुर। संदीपनघाट कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने 12 दिन पहले बीज विक्रेता के साथ हुई लूट का खुलासा कर दिया है। शनिवार को पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़कर उनके पास से लूटी गई रकम के 1.05 लाख नकद व एक लाख का चेक बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों को लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया गया। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
आलमचंद्र गांव निवासी रामदेव ने मूरतगंज बाजार में बीज की दुकान खोल रखी है। 19 नवंबर की शाम वह दुकान बंद कर अपने भाई उमाशंकर के साथ बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

गांव स्थित महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के पास दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उससे ढाई लाख रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों भाइयों की पिटाई करने के साथ ही तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी थी।
पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी को भी लगा दिया। शनिवार को पुलिस एसपी ने घटना का खुलासा किया।
बताया कि प्रयागराज के नवाबगंज कोतवाली के चफरी गांव निवासी मो. गुफरान व संदीपन घाट के मितवापुर निवासी सलमान ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है।
इनके पास से एक लाख पांच हजार नकद, एक लाख रुपये का चेक व बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ ही तमंचा और कारतूस भी बरामद करने का दावा किया गया। हालांकि, पुरानी तारीख होने के कारण बरामद चेक एक्सपायर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें