फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के रंग में रंगा दोआबा, हजारों लोगों ने सीखा योग

Thu, 22 Jun 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
 बुधवार को तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर समूचा जिला योग सीखता नजर आया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह छह बजे पहुंचे अफसरों ने प्राणायाम सहित योग की विभिन्न क्रियाएं सीखी तो जिले के स्कूलों और कालेजों में छात्र-छात्राओं को योग सिखाया गया। इस दौरान पूरा जिला योग के रंग में डूबा रहा।
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिलीप सिंह यादव, डीएम मनीष कुमार वर्मा, क्षेत्रीय विधायक लाल बहादुर, पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र, सीडीओ दिनेश कुमार सिंह और व्यापार मंडल के रमेश अग्रहरि ने स्टेडियम में द्वीप जलाकर योग की शुरुआत की।

इस दौरान लोगों को व्यायाम में ताड़ आसन, उत्थानपाद आसन, त्रिकोण आसन सहित योग मुद्राओं के बारे में विस्तारण से बताया गया। इसके बाद प्राणायाम सिखाया गया। इस मौके पर जिला जज ने डीएम के साथ योग करने आए कर्मचारियों, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ्य रखने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। अंत में डीएम ने कार्यक्रम की सफलता पर पतंजलि परिवार व योग सीखने आए हुए अधिकारियों, कर्मचारियों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन पतंजलि के युवा प्रभारी हर्ष कुमार ने किया व भारत स्वाभिमान के प्रभारी संतोष ने योग की विभिन्न मुद्राओं को करके लोगों को सिखाया। योग सीखते समय अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने स्टेडियम में लगी एलईडी टीवी के जरिए लखनऊ में पीएम मोदी और  सीएम योगी के योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा।
विज्ञापन


जिला कारागार में जेलर बीके मिश्र, डिप्टी जेलर संजय कुमार राय, ज्ञानलता पाल व चिकित्सक डॉ. हिन्द प्रकाश मणि की मौजूदगी में बंदियों को योग सिखाया गया। एसपीएमआईटी भीटी में योग दिवस के मौके पर प्रबंध निदेशिका डॉ. विजय श्री तिवारी की मौजूदगी में शुयष मिश्र ने संस्थान कर्मचारियों व छात्रों को योग सिखाते हुए समस्त समस्याओं का हल बताया। इसके बाद निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। एनडी ग्रुप ऑफ स्कूल की सभी शाखाओं केपीएस किड्जी भरवारी, केपीएस भीटी तथा एनडी भरवारी में अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर बच्चों को योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें