फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: यमुना का जलस्तर ढाई मीटर घटा, गंगा स्थिर

Sat, 13 Sep 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
यमुना नदी का जल स्तर घटने के बाद बड़हरी गांव की सड़क पर टहलते बच्चे। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार को ढाई मीटर घटकर 86 मीटर पर आ गया, जिससे बड़हरी गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं, गंगा का जलस्तर 84.29 मीटर पर स्थिर रहा। जलस्तर में कमी से प्रशासन और पुलिस ने भी राहत महसूस की है।
विज्ञापन

बड़हरी गांव बाढ़ के कारण 50 दिनों से टापू में तब्दील हो गया था, जहां लोगों का आवागमन केवल नाव से ही संभव था। जलस्तर घटने के बाद गांव के लोगों को मिली राहत के साथ ही तराई क्षेत्र में फसलों के बर्बाद होने और बाढ़ के पानी में फंसे सामान के कारण बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर गंगा का जल स्तर स्थिर बना है। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी के चलते अभी घाटों पर नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें