फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर की चौखट पर लिख रहीं आत्मनिर्भरता की नई इबारत

Fri, 23 Oct 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
घर पर पेन बनाती महिलाएं। स्रोत: स्वयं - फोटो : doda news
विज्ञापन
घर की चहारदीवारी के भीतर रहकर भी आत्मनिर्भर बना जा सकता है। विकासखंड कौशाम्बी की ग्राम पंचायत कनैली निवासी संगीता सिंह ने इसे अपनी मेहनत से साबित किया है।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह से जुड़कर वह घर पर ही पेन बनाने का कारोबार कर रही हैं। इससे हर महीने चार से पांच हजार रुपये की कमाई हो रही है। साथ ही वह दूसरे परिवारों को भी रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास कर रही हैं।
संगीता सिंह का कहना है कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला। पेन बनाने से होने वाली आमदनी से घर के खर्च और परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है। कारोबार का विस्तार होने पर समूह की अन्य महिलाओं को भी बेहतर कमाई का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन

हालांकि, कारोबार को आगे बढ़ाने में बाजार की कमी बड़ी बाधा बनी हुई है। संगीता सिंह ने बताया जिस स्तर पर पेन बनाए जा रहे हैं, उसके अनुरूप बाजार नहीं मिल पा रहा है। इससे आमदनी सीमित रह जाती है। यदि पेन की खरीद बढ़े और बाजार में उचित मांग मिले तो कारोबार को और आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें