फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण की सुरक्षा हम सबका दायित्व

Sun, 05 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
पर्यावरण की सुरक्षा प्रत्येक मनुष्य का दायित्व है। पृथ्वी पर जीवन के लिए पर्यावरण की शुद्धता उतनी ही जरूरी है जितना कि वायु। इसके अभाव में मनुष्य का जीवन सुरक्षित नहीं है। ऐसे में प्रत्येक मानव का यह कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधे का रोपण कर उसे वृक्ष के रूप में जरूर तैयार करे। यह बातें डीएम अखंड प्रताप सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कलक्ट्रेट में आयोजित गोष्ठी के दौरान कहीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों को पौध रोपण की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन


विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में डीएम ने विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए उनके दायित्वों को बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पर्यावरण इतना अधिक प्रदूषित हो चुका है कि इसे लेकर पूरा देश चिंतित है। ऐसे में मानव जाति का यह धर्म बनता है कि वह पौध रोपण कर वृक्ष के रूप में तैयार कर पर्यावरण में शुद्धता लाने में महती भूमिका निभाएं।

उन्होंने बताया कि दोआबा के लिए मुख्यमंत्री ने दस लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। वन विभाग के अतिरिक्त अन्य सभी विभागों को इस लक्ष्य को पूरा करने का दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी श्रीकृष्ण यादव, उपजिलाधिकारी भूपेंद्र मिश्र ने भी अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी सूर्यबली, नाजिर राजीव रंजन, सदाशिव, दिनेश कुमार, रामबाबू त्रिपाठी समेत कलक्ट्रेट के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें