भले ही वर्ष 2019 की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत घट गया हो। लेकिन महिलाओं की दिलचस्पी काबिले गौर है। आबादी के लिहाज से पुरुषों का मतदान प्रतिशत 49.52 रहा। वहीं 55.36 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया।
कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र कुल 19 लाख 9 हजार 620 वोटर हैं। इनमें 10 लाख 12 हजार 892 पुरुष और 8 लाख 96 हजार 982 महिलाएं शामिल हैं। सोमवार को जब लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी निभाने की बारी आई तो महिलाएं पुरुषों से आगे निकल गईं।
पांचों विधानसभा क्षेत्र में 10 लाख 8 हजार 228 वोटरों ने मतदान किया। इसमें 5 लाख एक हजार 661 पुरुष व 4 लाख 96 हजार 366 महिलाएं शामिल रहीं। हालांकि निराशाजनक बात यह भी रही कि
वर्ष 2019 में 54.65 प्रतिशत कुल मतदान हुआ। इस बार मतदान 52.60 प्रतिशत
रहा।
मतदान में अव्वल मंझनपुर के मतदाता रहे। इस विधानसभा में सर्वाधिक 57.43 प्रतिशत वोट पड़ा। इसमें महिलाओं की भागीदारी 60.76 प्रतिशत रही। जबकि पुरुषों ने 54.47 फीसदी ही मतदान किया।
आंकड़ों पर एक नजर
-
विधानसभा कुल मतदान पुरुष महिला
- बाबागंज 1,59,087 (48.59) 77,087 (44.32) 82300 (53.43)
कुंडा 1,80,845 (49.48) 93,690 (48.21) 87,155 (50.79) सिराथू 2,08,160 (53.72) 1,05,413 (51.34) 1,02,746 (56.36) मंझनपुर 2,46,173 (57.43) 1,23,674 (54.47) 1,22,499 (60.76) चायल 2,13,763 (53.42) 1,01,797 (47.91) 1,01,966 (54.32)
-
योग 10,08,028(52.80) 5,01,661 (49.52) 4,96,366 (55.36)