बीडीओ सरसंवा को ज्ञापन देती स्वयं सहायता समूहों की महिलाऐं स्रोत संवाद
सरसंवा ब्लाॅक क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने शुक्रवार को ब्लाॅक कार्यालय पहुंचकर बीडीओ सरसंवा को ज्ञापन दिया।केशनी स्वयं सहायता समूह ढेरहा, मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह अढौली, साधना देवी स्वयं सहायता समूह अंधावां आदि आधा दर्जन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बीडीओ सरसंवा प्रदीप कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा।
महिलाओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उन्हें काफी समय से ड्राई राशन ढुलाई का भाड़ा और मजदूरी नहीं मिल रही है। इसकी वजह से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान गायत्री देवी, आरती, गीता, यशोदा देवी, मनोरमा, केशपती, जगिया देवी, रंजना ने बीडीओ से भाड़ा और मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की। बीडीओ ने भुगतान की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।