फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण में योगदान देने वाली महिलाएं सम्मानित

विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत उदयन सभागार में सम्मानित की गईं महिलाएं व छात्राएं। स्रोत: प्रशासन - फोटो : सिरसागंज। हाईवे पर विद्युत पोल से टकराया अनियंति आटो
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय स्थित उदयन सभागार में महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं के साथ प्रतिष्ठित महिला खिलाड़ियों, मेधावी छात्राओं, दिव्यांग महिलाओं, महिला चिकित्सकों, नर्सों, शिक्षिकाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही शासन की ओर से संचालित महिला हेल्पलाइन सेवाओं और महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

महिलाओं और बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें