फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ई-रिक्शा चलाकर आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में मंगलवार को सेफ मोबिलिटी कार्यक्रम के अंतर्गत गोष्ठी हुई। जिसमें राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ई-रिक्शा चलाकर रोजगार से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे खंड विकास अधिकारी भावेश कुमार शुक्ला ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। ई-रिक्शा चलाकर महिलाएं आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रही हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक की ई-रिक्शा चालक महिलाएं जनपद स्तर पर नई मिसाल कायम कर रही हैं। ऐसे में इन चालकों को गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में चयनित किया गया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा के अग्रणी प्रबंधक नवीन झा ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि बैंक स्तर पर आने वाली किसी भी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जिला संबंधित मनोज कुमार ने बताया जिले में राष्ट्रीय महिला स्वयं सहायता समूह की 45 महिलाएं ई-रिक्शा चला कर सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ठंड से बचाव के लिए जैकेट का वितरण किया गया। संचालन प्रतीक कुमार दुबे ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, सहायक विकास अधिकारी पंचायत विश्व बंधु, एडीओ आईएसबी महेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें