फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कोखराज में मुठभेड़ में तीन गोतस्कर गिरफ्तार

Tue, 13 Jan 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी साथ में पुलिस टीम- मीडिया सेल
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक गोतस्कर गोली लगने से घायल हो गया जबकि कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


रविवार देर रात पुलिस को कोखराज थाना क्षेत्र में गोतस्करी में वांछित अभियुक्तों की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की जिस दौरान गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मनोज पुत्र मोतीलाल निवासी अमांव थाना खागा जनपद फतेहपुर पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
इसके अलावा अजय चौबे पुत्र लल्लन निवासी तिवारी डेहरिया थाना मोहनिया जनपद भभुआ (बिहार) और अजमेरी पुत्र छोटेलाल निवासी ननमयी थाना कोखराज को भी गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि तीन जनवरी की रात को ससुर खदेरी नदी और इचौली गांव के बीच झाड़ियों में बिजली के खंभों से बंधे कुल 12 बैल मिल थे।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि इन गोवंशों को वध के लिए बाहर ले जाने की योजना थी लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस के पहुंच जाने से तस्कर वाहन लेकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना कोखराज में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।


जांच में सात गोतस्करों के नाम आए सामने

इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना कोखराज पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। विवेचना में कुल सात गोतस्करों के नाम सामने आए जिनमें से तीन की गिरफ्तारी मुठभेड़ के दौरान हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गोवंशों को एकत्र कर ट्रक या पिकअप से बिहार भेजते थे। अभियुक्तों के विरुद्ध पहले से गोवध के कई मामले दर्ज हैं। शेष चार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

पुलिस टीम को पुरस्कार

गोतस्करी की इस घटना का खुलासा करने और अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वालीं पुलिस टीमों को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की तरफ से 25,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें