फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फंदे से लटकता मिला महिला का शव, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

विज्ञापन
गढ़वा गांव की मृतक रेणुका निषाद की फाइल फोटो
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बड़ा गढ़वा गांव में रविवार दोपहर प्रेम विवाह करने वाली एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बड़ा गढ़वा गांव निवासी रिंगा निषाद ने करीब एक वर्ष पहले महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुरवा गांव की रेणुका निषाद उर्फ काजल से प्रेम विवाह किया था। रिंगा अपनी पत्नी के साथ उसके मायके में रहता था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को किसी बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर काजल अकेले ही अपने ससुराल बड़ा गढ़वा चली आई।
रविवार दोपहर काजल का शव घर की खपरैल की धन्नी में रस्सी के सहारे लटकता मिला। उस समय उसके ससुर मजदूरी के लिए प्रयागराज गए थे। घर में केवल उसकी सास मौजूद थी। कुछ देर बाद घरेलू कार्य निपटाकर दूसरे कमरे से बाहर निकलीं तो काजल को फंदे से लटका देख चीख पड़ीं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना काजल के मायके वालों को दे दी गई है। अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गढ़वा गांव की मृतक रेणुका निषाद की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें