फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : कमरे के अंदर रस्सी से लटका मिला सिपाही की पत्नी का शव, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 20 Aug 2026 06:49 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

मंझनपुर कोतवाली के कोर्रो रोड स्थित त्रिपाठी चौराहा के पास बृहस्पतिवार को एक महिला का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
सिपाही की पत्नी का मिला शव। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंझनपुर कोतवाली के कोर्रो रोड स्थित त्रिपाठी चौराहा के पास बृहस्पतिवार को एक महिला का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन

मृतका की पहचान शिवानी (24) पत्नी रवि सिंह के रूप में हुई है। वह मूलरूप से इटावा जिले की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि शिवानी की शादी करीब पांच माह पहले रवि कुमार से हुई थी। रवि कुमार वर्ष 2021 बैच का सिपाही बताया जा रहा है और वर्तमान में कौशाम्बी पुलिस लाइन में तैनात है। 

जानकारी के अनुसार रवि दोपहर बाद ड्यूटी से कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खुलने पर अंदर शिवानी का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें