फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरवा में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा में महिला ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार, चरवा कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर शाना गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर शाना गांव में शनिवार शाम पति की पिटाई से क्षुब्ध एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता की तहरीर पर एफआईआर लिखकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पड़रिया सुकवारा निवासी जवाहरलाल पुत्र स्व.सूरजदीन ने बताया कि उसने अपनी बेटी रंजना (21) का विवाह करीब दो साल पहले जलालपुर शाना में राजकुमार से किया था। आरोप है कि प्रेमिका के चक्कर में राजकुमार आए दिन रंजना की पिटाई करता था। उसे खाने और पहनने के लिए भी नहीं देता था। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने कई बार पंचायत की। सभी ने पति को समझाया, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित पिता की मानें तो शनिवार शाम आरोपी पति ने रंजना की पिटाई की। इसी के बाद गुस्से में आकर रंजना ने फांसी लगाकर जान दे दी। विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही मायके वाले जलालपुर शाना पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में सीओ चायल कृष्ण गोपाल सिंह का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसको जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें