फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी के चार साल बाद महिला ने दिया बच्ची को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नसबंदी के चार साल बाद महिला ने दिया बच्ची को जन्म
विज्ञापन

सिराथू। विकास खंड कड़ा के पचासा गांव की एक महिला नसबंदी के चार साल बाद भी एक बच्ची की मां बन गई। पीड़िता ने स्वास्थ्य विभाग से शिकायत कर मुआवजे की मांग की है। सीएमओ का कहना है कि उसे 30 हजार रुपये बतौर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कड़ा क्षेत्र के पचासा गांव निवासी कुंती देवी (35) पत्नी सुनील कुमार का कहना है कि उन्होंने दो फरवरी 2015 को सीएचसी इस्माइलपुर में नसबंदी कराया था। इसके बाद भी उसने चार साल बाद एक बच्ची को जन्म दिया। पीड़िता ने स्वास्थ्य विभाग पर मुआवजा का दावा ठोक दिया है। सीएमओ डॉ पीएन चतुर्वेदी का कहना है कि ऐसे केस में 30 हजार रुपये मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। महिला के दावा किए जाने के 90 दिन के अंदर उसे मुआवजा प्रदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें