फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरायअकिल में छेड़खानी के विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल में छेड़खानी के विरोध परपीटा
विज्ञापन

जख्मी सास-बहू का जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला से रविवार रात छेड़खानी की गई। इसका विरोध करने पर सास को भी पीटा। जख्मी सास-बहू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव की रहने वाली एक महिला का पति रविवार की रात खेत की सिंचाई के लिए गया था। घर में बहू व सास अकेली थीं। आरोप है कि रात को पड़ोस में रहने वाले चार युवक उसके घर में घुस आए। वह लोग बहू से छेड़खानी करने लगे । इसका विरोध करने पर सास को आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर बहू को भी पीटा गया। इससे सास-बहू घायल हो गईं। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में महिला के पति ने सोमवार को सरायअकिल कोतवाली व एसपी अभिनंदन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें