चरवा कोतवाली के सैयदसरावां गांव के मजरा तलरी निवासी चंदा देवी (55) की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटे महेंद्र कुमार के के मुताबिक, उसकी मां को दो दिन से बुखार था। मंगलवार सुबह वह गांव के मुस्कान चौराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गईं थीं। जहां स्टोर संचालक ने उसे इंजेक्शन लगा दिया। घर लौटने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी महिला की मौत हो गई।
महेंद्र ने मेडिकल स्टोर संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए चरवा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चरवा इंस्पेक्टर महेश सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।