फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सड़क पार कर रही बच्ची की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत

Wed, 15 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पारुल। फाइल फोटो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गोराजू गांव में सोमवार को सड़क पार कर रही तीन साल की बच्ची की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। बच्ची दुकान से सामान लेने जा रही थी।
विज्ञापन

गांव के विनोद प्रजापति की बेटी पारुल (5) दुकान से सामान लेने के लिए घर से निकली थी। सड़क पार करते समय धावाड़ा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में पारुल गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में रोना पिटना मच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने गांव से होकर गुजरने वाले ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें