फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कच्चा मकान ढहने से महिला की मौत, पति गंभीर

Thu, 26 Jun 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश और सीलन के चलते बुधवार सुबह कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल पति को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। नायब तहसीलदार ने मौका मुआयना के बाद परिजनों को दैवीय आपदा से मुआवजे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर (रामाधीन का पूरा) निवासी इंद्रपाल (55) खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करते हैं। बताया कि बुधवार की सुबह वह और उनकी पत्नी सुमिया देवी घर की साफ-सफाई कर रहे थे। तभी बारिश के सीलन से कच्चा मकान भरभारकर ढह गया।
घर के मलबे में दंपती दब गए। चीखपुकार सुनकर जुटे पड़ोसियों ने फाैरन मलबा हटाकर दंपती को बाहर निकाला। लेकिन, तबतक महिला की सांसें थम चुकी थीं। गंभीर रूप से घायल इंद्रपाल को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर एसपी वर्मा के निर्देश पर नायब तहसीलदार मधु जैन, कानूनगो अंसार अहमद और क्षेत्रीय लेखपाल राजकुमार ने मौके पर नुकसान का आंकलन किया।
एसडीएम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट मांगी गई है। दैवीय आपदा से मृतक के परिजनों के खाते में 24 घंटे के अंदर मुआवजे के चार लाख रुपये भेज दिए जाएंगे। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में गंभीर शोक है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें