कड़ा धाम कोतवाली की एक विवाहिता ने पति समेत सास-ससुर को घर से भगा दिया। अब वह देवर के साथ पत्नी के तौर पर रहती है। पीड़ित युवक ने बुधवार को मामले की शिकायत एसपी से की है।
पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी शादी 11 अप्रैल 2023 को चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही पत्नी का व्यवहार बदल गया। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पहले से चार शादियां कर चुकी है। वह उसका पांचवा पति है।
बताया कि पत्नी ने शादी के बाद उसका सारा सामान, जेवर और नकदी अपने मायके भिजवा दिया। उसे और उसके माता-पिता को अब घर में घुसने नहीं दे रही है। इतना ही नहीं उसके छोटे भाई यानी अपने देवर के साथ रहने लगी है।
आरोप लगाया कि पत्नी ने शादी को व्यापार बना लिया है। वह शादी करके सामान हड़पती है और फिर किसी और के साथ चली जाती है। एसपी राजेश कुमार ने कड़ा धाम थानाध्यक्ष को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश
दिया है।