फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महिला फांसी लगाकर दी जान

Mon, 13 Mar 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के भगवतपुर गांव में रविवार की दोपहर मजदूर की पत्नी ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। भगवतपुर निवासी अरविंद कुमार मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। रोजाना की तरह रविवार को भी वह मजदूरी करने के लिए शहर गया था।
विज्ञापन

घर में उसकी पत्नी शशि प्रभा उर्फ माया देवी (30) बच्चों के साथ थी। दोपहर में बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच माया ने घर के अंदर कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। करीब दो बजे आठ वर्षीय बेटा यश कमरे में गया तो मां का शव फंदे से लटकता देख चीख पड़ा। रोने-बिलखने की आवाज सुन पड़ोसी इकट्ठा हो गए।
सूचना पिपरी कोतवाली के एयरपोर्ट चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए शव फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी से क्षुब्ध होकर विवाहिता ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें