रोडवेज बस की महिला परिचालक के साथ मंगलवार शाम छेड़खानी की गई। आरोपियों ने गालीगलौज कर बस मंझनपुर-प्रयागराज मार्ग पर नहीं चलने देने की धमकी भी दी है। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महोबा जिले की महिला परिवहन निगम के प्रयागराज डिपो में परिचालक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि रोज की तरह मंगलवार शाम भी वह बस पर सवारियों का टिकट काटते हुए प्रयागराज से मंझनपुर आ रही थीं।
रास्ते में निजी बस पर सवार लोगों ने कई बार ओवरटेक किया। इसके बाद मंझनपुर क्षेत्र में चार युवकों ने ओवरटेक कर उनकी बस रोक ली। आरोप है कि इसके बाद चारों ने उनके साथ छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों ने शिकायत पर बस को प्रयागराज-मंझनपुर मार्ग पर नहीं चलने देने की धमकी भी दी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी आपस में एक व्यक्ति को फैजी कहकर पुकार रहे थे। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।