फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मुंबई में युवक की मौत, आहत युवती ने जहर खाकर दी जान

Thu, 26 Jun 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत से दुखी पश्चिमशरीरा क्षेत्र की युवती ने मंगलवार शाम जहर खा लिया। इससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती का रिश्तेदारी के युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। महीने भर पहले आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी। पंचायत के बाद युवक को उसके परिवार वालों ने कमाने के लिए मुंबई भेज दिया था। वहां वह अपने भाई के साथ रहकर एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
मुंबई में मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने से आहत युवती ने शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही युवती का दम टूट गया। बुधवार भोर पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया है। कहा, सूचना तक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें