क्षेत्र के वॉर्ड-5 रसूलपुर गिरसा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एफआईआर के मुताबिक, पीड़ित शकुंतला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जेठानी सरोजा देवी उसके पति मंतलाल को आए दिन शराब पिलाती थी। शनिवार सुबह जब उसने इसका विरोध किया तो सरोजा देवी गालीगलौज करने लगी।
विरोध करने पर आरोपी धर्मेंद्र, कल्लू और माया देवी ने मिलकर महिला और उसके पति की बेरहमी से पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों की जान बचाई। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।