करारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान मरीज का इलाज करते सीएमओ। स्रोत :
जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सर्दी, खांसी, बुखार और ब्लड प्रेशर से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में कुल 970 मरीजों का उपचार किया गया और जांच में मिले 11 गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करारी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा और गांधी नगर मंझनपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेलों के आयोजन में ब्लॉक स्तरीय अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी सक्रिय रूप से पर्यवेक्षण एवं सहयोग कर रहे हैं।
जिले में आरोग्य मेले के लिए 52 चिकित्साधिकारियों और 130 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मेले के दौरान कुल 75 आयुष्मान गोल्डन कार्ड और 17 आभा भी बनाई गई हैं।