फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बच्चे संग महिला लापता, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 29 Jan 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में एक महिला के अपने मासूम बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ससुर की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा क्षेत्र के भीटी गांव निवासी मो. अली ने बताया कि उनकी बहू अपने बच्चे को लेकर अचानक घर से चली गई है।
विज्ञापन

मो. अली ने बताया कि बहू अर्पिता (23) शादी के बाद से ही अज्ञात युवक से मोबाइल पर लगातार बातचीत करती थी। पूछने पर उसने बताया था कि युवक छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र का निवासी है।
आरोप है कि 25 जनवरी की रात लगभग 11 बजे बहू अपने मासूम बेटे सैम को लेकर घर से चली गई। बहू की बहन फूलकुमारी से संपर्क करने पर उसी युवक की तरफ से फोन पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया कि पीड़ित के बेटे सारिक का प्रेम विवाह हुआ था और कुछ समय पूर्व उसकी मौत हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि महिला अपने बच्चे को लेकर मायके गई है। फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें